1. इसके संबंध में
शिक्षक प्रशिक्षकों को स्कूली शिक्षा में आई.सी.टी का व्यापक रूप से उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के लिए, वर्ष 2021 से शिक्षक प्रशिक्षकों के लिए राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार प्रस्तावित किया गया है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने और अपेक्षित संख्या में चयनित पुरस्कार विजेताओं की अनुशंसा के लिए एक चयन प्रक्रिया का पालन किया जाता है। BIETs, DIET, CTE, IASE, SIEMATs, SIEs, SIETs, SCERT केंद्र/राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ स्कूली शिक्षा और शिक्षक शिक्षण और निजी संस्थानों/संगठनों के क्षेत्र में कार्यरत अन्य सार्वजनिक/निजी संस्थानों/संगठनों के शिक्षक प्रशिक्षकों के लिए भारत सरकार द्वारा 10 आईसीटी पुरस्कारों को संस्थित किया गया है। यह पुरस्कार उन शिक्षक प्रशिक्षकों को सम्मानित करने का प्रस्ताव करता है जिन्होंने शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम और विषय शिक्षण में प्रौद्योगिकी समर्थित शिक्षण को प्रभावी और अभिनव रूप से एकीकृत करके छात्र अधिगम और इस तरह शिक्षकों/छात्र शिक्षकों आदि के बीच आईसीटी का उपयोग करके अन्वेषण-आधारित सहभागिता-पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया है।
2. आवेदन कैसे करें
योग्य शिक्षक प्रशिक्षक दिए गए पोर्टल https://ictaward.ncert.gov.in पर मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी दे कर और पासवर्ड चुनकर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद शिक्षक प्रशिक्षक पोर्टल पर विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर लॉग इन और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर आवेदक के काम को पीडीएफ फाइल और वीडियो के रूप में अपलोड करने का प्रावधान है।
3. चयन/मूल्यांकन की प्रक्रिया
- https://ictaward.ncert.gov.in पोर्टल पर शिक्षक प्रशिक्षक स्वयं नामांकन और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- शिक्षा निदेशालय, प्रमुख सचिव/सचिव (स्कूल शिक्षा)/एसपीडी-समग्र शिक्षा की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय समिति की मदद से मूल्यांकन के बाद राष्ट्रीय स्तर के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अग्रेषित करेगा।
- राज्य स्तर पर चुने गए उम्मीदवारों को के.शै.प्रौ.सं.-रा.शै.अ.प्र.प. में निदेशक, रा.शै.अ.प्र.प. की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित समिति के समक्ष प्रस्तुतीकरण देना होगा।
- समिति, मंत्रालय को अपेक्षित संख्या में पुरस्कार विजेताओं की अनुशंसा उचित तर्कसंगतता के साथ करेगी। शिक्षा मंत्री के अनुमोदन से पहले मंत्रालय स्तर पर भी प्रस्ताव की जांच की जाएगी।
शिक्षक प्रशिक्षकों के लिए मूल्यांकन आव्यूह
श्रेणी ए: उद्देश्य मानदंड
क्रम संख्या |
मानदंड |
अधिकतम अंक |
1 |
क्या शिक्षक प्रशिक्षक ने स्वयं और अन्य हितधारकों के निरंतर व्यावसायिक विकास के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का उपयोग किया है? इसमें स्वयम/दीक्षा (SWAYAM/DIKSHA) अथवा अन्य मूक्स (MOOCs) प्लेटफ़ॉर्म पर पूर्ण किये गए ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी शामिल हो सकते हैं। |
3 |
2 |
क्या शिक्षक प्रशिक्षक ने अपनी शिक्षण-अधिगम नीतियों में आईसीटी अवसंरचना (सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और सिस्टम) के सृजन हेतु छात्र शिक्षक को शामिल करने के लिए संसाधन जुटाने (जन-सहयोग, समुदाय को प्रोत्साहित करना, आदि) में योगदान दिया है? |
3 |
3 |
क्या शिक्षक प्रशिक्षक ने दीक्षा, या किसी अन्य एलएमएस, वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप आदि के माध्यम से ई-सामग्री विकसित और प्रकाशित/प्रसारित की है? |
3 |
4 |
क्या शिक्षक प्रशिक्षक ने शिक्षण-अधिगम-मूल्यांकन के लिए किसी सोशल मिडिया आदि के विकास में योगदान दिया है? |
2 |
5 |
नवाचार और आईसीटी सक्षम शिक्षण-अधिगम-मूल्यांकन विधियों और नीतियों की रुपरेखा और कार्यान्वयन
i) शिक्षक प्रशिक्षक ने स्व-शिक्षण, अन्वेषण और प्रयोगकार्य के लिए आईसीटी के उपयोग में छात्र शिक्षकों की किस प्रकार मदद की है?
ii) शिक्षक प्रशिक्षक ने 21वीं सदी के उभरते कौशल जैसे सहयोग, साझेदारी, संचार, रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और एकीकरण को प्राप्त करने में कैसे मदद की है?
iii) शिक्षक प्रशिक्षक ने आईसीटी (रूब्रिक, पोर्टफोलियो इत्यादि) का उपयोग करके मूल्यांकन, आंकलन और उच्च स्तर के विचार कौशल को प्राप्त करने में छात्रों की किस प्रकार मदद की है?
iv) शिक्षक प्रशिक्षक ने छात्र शिक्षकों को आईसीटी के उपयोग के साथ सामग्री, शिक्षाशास्त्र और प्रौद्योगिकी के एकीकरण में किस प्रकार मदद की है?
|
4 |
6 |
क्या शिक्षक प्रशिक्षक ने बड़े पैमाने पर सामुदायिक विकास के लिए आईसीटी का उपयोग करने तथा डिजिटल डिवाइड को कम करने के लिए कोई योगदान दिया है? |
2 |
7 |
क्या शिक्षक प्रशिक्षक ने आईसीटी द्वारा स्वास्थ्य एवं कल्याण (परामर्श एवं मार्गदर्शन, योग सेवाएं) के प्रोत्साहन हेतु कोई योगदान दिया? |
2 |
8 |
क्या शिक्षक प्रशिक्षक ने दिव्यांग/सीडब्ल्यूएसएन के लिए प्रौद्योगिकी को सुलभ करने और दिव्यांग/सीडब्ल्यूएसएन की सहायता के लिए सहायक तकनीकों का उपयोग करने में कोई योगदान दिया है? |
2 |
9 |
पिछले दो वर्षो की वार्षिक उपलब्धि प्रशंसा रिपोर्ट अथवा अन्य कार्यक्षमता मूल्यांकन। |
2 |
10 |
क्या शिक्षक प्रशिक्षक ने छात्र शिक्षकों की डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए किसी कार्यक्रम/प्रसारण/पॉडकास्ट का संचालन किया है। साक्ष्य के लिए किसी भी संचालित कार्यक्रम का लिंक साझा करें। |
2 |
|
योग (ए) |
25 |
श्रेणी बी: प्रदर्शन के आधार पर मानदंड
क्रम संख्या |
मानदंड |
अधिकतम अंक |
1 |
आपके द्वारा की गई आईसीटी गतिविधि का वर्णन करें, जो शिक्षा में आईसीटी के आपके द्वारा सर्वोत्तम उपयोग (सहायक साक्ष्य संलग्न करें, यदि कोई हो) को प्रदर्शित करती हो। इस वर्णन में शैक्षिक मुद्दों, आईसीटी उपकरण के एकीकरण, ई-संसाधनों और छात्र शिक्षकों की भागीदारी में आईसीटी एकीकरण पर प्रकाश डालें। |
20 |
2 |
आपने स्व-अधिगम, सहकारी/सहयोगी शिक्षा, अन्वेषण, प्रयोग, और नवोन्वेशों को प्रमुखता से उपयोग करने में छात्र शिक्षकों की किस प्रकार मदद की है? |
15 |
3 |
आईसीटी ने आपको स्वयं के पेशेवर विकास में किस प्रकार मदद की है? इसने आपको एक शिक्षक प्रशिक्षक के रूप में स्वयं में सुधर कर पाने में किस प्रकार सहायता की है, वर्णन करें। |
10 |
4 |
छात्र शिक्षकों के आंकलन में आपके द्वारा अपनाई गई विभिन्न मूल्यांकन नीतियाँ कौन सी हैं, जो आईसीटी के उपयोग के प्रभाव को इंगित करती है? आईसीटी एकीकरण से संबंधित अपने काम के प्रतिरूप संलग्न करें। |
10 |
5 |
शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में आपके द्वारा आईसीटी के उपयोग का समग्र प्रभाव क्या रहा? |
10 |
6 |
आईसीटी एकीकरण और शिक्षक शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के विषय में भविष्य के लिए आपकी क्या योजनाएं हैं? |
10 |
|
योग (बी) |
75 |
4. पुरस्कारों की संख्या
वर्ष 2021 के लिए शिक्षक प्रशिक्षकों के लिए 10 राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक पुरस्कार विजेता शिक्षक प्रशिक्षक को एक आईसीटी किट, एक लैपटॉप, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति प्रमाण पत्र मिलेगा। पुरस्कार विजेताओं को अन्य शिक्षक प्रशिक्षकों को प्रेरित करने और प्रशिक्षित करने के लिए अपने क्षेत्र के लिए सलाहकार (संसाधन व्यक्ति) के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश शिक्षक प्रशिक्षक के लिए अधिकतम नामांकन की अनुमति
क्रम संख्या |
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश / संगठन |
अधिक्तम नामांकन |
1 |
आंध्र प्रदेश |
6 |
2 |
अरुणाचल प्रदेश |
4 |
3 |
असम |
4 |
4 |
बिहार |
6 |
5 |
छत्तीसगढ़ |
4 |
6 |
गोवा |
4 |
7 |
गुजरात |
6 |
8 |
हरियाणा |
4 |
9 |
हिमाचल प्रदेश |
4 |
10 |
झारखण्ड |
4 |
11 |
कर्नाटक |
6 |
12 |
केरल |
6 |
13 |
मध्य प्रदेश |
6 |
14 |
महाराष्ट्र |
6 |
15 |
मणिपुर |
4 |
16 |
मेघालय |
4 |
17 |
मिज़ोरम |
4 |
18 |
नागालैंड |
4 |
19 |
उड़ीसा |
6 |
20 |
पंजाब |
6 |
21 |
राजस्थान |
6 |
22 |
सिक्किम |
4 |
23 |
तमिलनाडु |
6 |
24 |
तेलंगाना |
6 |
25 |
त्रिपुरा |
4 |
26 |
उत्तर प्रदेश |
6 |
27 |
उत्तराखंड |
4 |
28 |
पश्चिम बंगाल |
6 |
|
योग |
140 |
|
केंद्र शासित प्रदेश |
|
29 |
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
2 |
30 |
चंडीगढ़ |
2 |
31 |
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव |
2 |
32 |
दिल्ली |
2 |
33 |
जम्मू और कश्मीर |
4 |
34 |
लद्दाख |
2 |
35 |
लक्षद्वीप |
2 |
36 |
पुडुचेरी |
2 |
|
योग |
18 |
|
कुल योग |
140 + 18 = 158 |